सहरसा, अप्रैल 17 -- सोनवर्षा राज, एक संवाददाता। नगर पंचायत क्षेत्र के सोहा गांव में गुरुवार को तीन दिवसीय गायत्री महायज्ञ की शुरुआत भव्य कलश यात्रा के साथ हुई। इस अवसर पर सैकड़ों महिलाओं और कन्याओं ने सिर पर कलश लेकर तिलाबें नदी से वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच जल भरा और पूरे गांव का भ्रमण करते हुए यज्ञ स्थल तक पहुंचीं। यज्ञ स्थल पर पहुंचने के बाद विधिवत कलशों की पूजा-अर्चना और आरती की गई। ढोल- नगाड़ों की गूंज और जय श्रीराम के उद्घोष से पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठा। महायज्ञ के संयोजक डॉ अरुण कुमार ने बताया कि कार्यक्रम के तहत 17 अप्रैल को सुबह सामूहिक जप, ध्यान और प्रज्ञा योग व्यायाम का आयोजन किया जाएगा। यह भी पढ़ें- भव्य कलश यात्रा से गायत्री महायज्ञ का शुभारंभ इसके बाद देव पूजन, गायत्री महायज्ञ और विभिन्न संस्कार संपन्न होंगे। शाम के समय युग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.