धनबाद, मार्च 22 -- तोपचांची, प्रतिनिधि। प्रखंड के नेरो पंचायत अंतर्गत खुरडीह गांव में रविवार को श्री श्री 108 श्री हनुमंत मंदिर प्राण प्रतिष्ठा सह श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान महायज्ञ का शुभारंभ भव्य कलश यात्रा के साथ हुआ। इस धार्मिक आयोजन में 501 महिलाओं एवं बालिकाओं ने सिर पर कलश उठाकर श्रद्धा और भक्ति का अद्भुत उदाहरण प्रस्तुत किया। कलश यात्रा बजरंगबली मंदिर परिसर स्थित यज्ञ मंडप से गाजे-बाजे और भक्ति गीतों के साथ निकाली गई। श्रद्धालु महिलाओं का जत्था सिंहदाहा स्थित कतरी जोरिया पहुंचा, जहां वैदिक मंत्रोच्चार के बीच कलश में जल भरकर पुनः यज्ञ मंडप में प्रवेश किया गया। पूरे मार्ग में भक्तिमय वातावरण बना रहा और ग्रामीणों ने जगह-जगह श्रद्धालुओं का स्वागत किया।यज्ञाचार्य प्रदीप पांडेय ने बताया कि रविवार को विधिवत पूजा-अर्चना के साथ यज्ञशाला में मं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.