भव्य कलश यात्रा में उमड़ा आस्था का जनसैलाब
बागेश्वर, मार्च 21 -- दिव्य ज्योति जागृति संस्थान के तत्वावधान में रामलीला मैदान गरुड़ में सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ हो गया है। शनिवार को कथा के शुभारंभ पर क्षेत्रवासियों ने बैजनाथ मंदिर से केडी पांडे रामलीला मैदान तक भव्य कलश यात्रा निकाली। कलश यात्रा के दौरान महिलाओं ने सिर पर कलश धारण कर मंगल गीत गाए, जबकि श्रद्धालुओं ने पूरे मार्ग में भक्ति भाव से जयघोष किए। कार्यक्रम स्थल पहुंचने पर विधिवत पूजा-अर्चना के साथ कथा का शुभारंभ किया। संस्थान के कैलाश चंद्र जोशी ने बताया कि परम पूज्य आशुतोष महाराज की प्रेरणा से गरुड़ में श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि कथा का उद्देश्य लोगों को आध्यात्मिक मार्ग की ओर प्रेरित करना और समाज में सकारात्मक सोच का प्रसार करना है।कथा व्यास साध्वी मेरुदेवा भारती ने कहा कि श्री...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.