दुमका, मार्च 8 -- दुमका, प्रतिनिधि। दुमका के बांधपाड़ा स्थित डॉ. राजेंद्र प्रसाद स्मारक स्थल पर 8 मार्च से 15 मार्च तक श्री श्री 1008 लक्ष्मीनारायण यज्ञ सह श्रीमद भागवत कथा ज्ञान महायज्ञ का आयोजन किया जा रहा है। इस आयोजन के शुभारंभ के अवसर पर रविवार को भव्य कलश यात्रा निकाला गया। कलश यात्रा स्थल से शुरू होकर धर्मस्थान मंदिर, दुर्गा स्थान मंदिर से होकर पुनः कार्यक्रम स्थल में जाकर समाप्त हुई। इस कलश यात्रा में माथे में कलश लेकर महिलाएं चल रही थीं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...