छपरा, फरवरी 2 -- एकमा। एकमा प्रखंड के परसागढ़-एकड़ीपुर गांव स्थित माँ काली मंदिर के जीर्णोद्धार के बाद 9 दिवसीय पिंडी प्रतिष्ठा सह शतचंडी महायज्ञ का शुभारंभ सोमवार को भव्य कलश यात्रा के साथ हुआ। रथ, झांकी व बैंड-बाजे के साथ रंग-बिरंगे परिधानों में सजे श्रद्धालुओं ने प्रसिद्ध वैष्णो देवी मंदिर के पोखरा घाट तक कलश यात्रा निकाली। इस दौरान दो हजार से अधिक की संख्या में महिला-पुरुष, युवक-युवतियां और बच्चे शामिल हुए। घाट पर वाराणसी से पहुंचे यज्ञाचार्य आचार्य रामभद्र ओझा जी के देखरेख में वैदिक मंत्रोच्चार के बीच विधिवत जलभरी की गई। इसके पश्चात श्रद्धालु पवित्र जल से भरे कलश लेकर पूरे गांव एवं परसागढ़ बाजार का भ्रमण करते हुए अनुष्ठान स्थल पहुंचे। लगभग एक किलोमीटर लंबी कलश यात्रा में गूंजते जयघोष से पूरा क्षेत्र भक्तिमय वातावरण में डूबा रहा। यज्ञ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.