सिमडेगा, मार्च 23 -- केरसई, प्रतिनिधि। प्रखंड के बासेन गुझरिया गांव में नवनिर्मित हनुमान मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव सोमवार को भव्य कलश यात्रा के साथ शुरू की गई। प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव के कलश यात्रा में गांव के श्रद्धालुओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। कलश यात्रा गिरमा नदी से जल भरकर प्रारंभ हुई, जहां से श्रद्धालु पूरे गांव का भ्रमण करते हुए मंदिर स्थल तक पहुंचे। इस दौरान महिलाओं ने पीले वस्त्र धारण कर सिर पर कलश लेकर श्रद्धा और भक्ति के साथ यात्रा में हिस्सा लिया। पूरे मार्ग में जय श्री राम, हर हर महादेव और बजरंगबली की जय के उद्घोष से वातावरण भक्तिमय हो गया। कलश यात्रा ने गांव में धार्मिक उत्साह और एकता का संदेश दिया। मंगलवार को अन्नाधिवास, फलाधिवास, जलाधिवास एवं अखंड हरी कीर्तन की शुरुआत की जाएगी। इसके बाद बुधवार को विधि-विधान के साथ प्र...