चंदौली, अप्रैल 4 -- शहाबगंज, हिन्दुस्तान संवाद। शहाबगंज क्षेत्र के ग्राम मसोई में श्री वत्सेश्वर महादेव सेवा ट्रस्ट के तत्वावधान में आयोजित श्री शिव महापुराण कथा के शुभारंभ से पूर्व शनिवार को भव्य कलश यात्रा निकाली गई। यह यात्रा श्री वत्सेश्वर महादेव मंदिर से बैंड-बाजे और धार्मिक जयकारों के साथ प्रारंभ हुई। श्रद्धालु महिलाएं सिर पर कलश धारण कर भक्ति भाव से यात्रा में शामिल हुईं। वहीं पुरुष श्रद्धालु भी पूरे उत्साह के साथ सहभागी बने।कलश यात्रा मंदिर परिसर से निकलकर श्री संकटमोचन हनुमान मंदिर होते हुए पुनः श्री वत्सेश्वर महादेव मंदिर पहुंचकर सम्पन्न हुई। पूरे मार्ग में भक्ति और श्रद्धा का माहौल देखने को मिला। जगह-जगह श्रद्धालुओं ने यात्रा का स्वागत किया और भगवान शिव के जयकारों से वातावरण गुंजायमान रहा।यात्रा के समापन के बाद मंदिर प्रांगण मे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.