भव्य कलश यात्रा के साथ श्री शिवमहापुराण कथा शुरू
अररिया, मई 19 -- जोगबनी, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि विराटनगर में श्री बजरंग भजन मंडल परिवार विराटनगर की ओर से आयोजित 32वें वार्षिकोत्सव के अवसर भव्य कलश यात्रा निकाली गई । सैकड़ों श्रद्धालु महिलाओं ने सिर पर कलश धारण कर श्रद्धा एवं भक्ति के साथ नगर भ्रमण किया। पूरा वातावरण 'हर हर महादेव' और शिव भजनों से गुंजायमान हो उठा। कलश यात्रा में महिलाएं पारंपरिक वेशभूषा में शामिल हुईं तथा हाथों में भगवा ध्वज लेकर भगवान शिव की आराधना करती नजर आईं। यात्रा विभिन्न मार्गों से गुजरते हुए कथा स्थल अतिथि सदन, मेनरोड (राधा मंडप) पहुंची, जहां वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पूजा-अर्चना की गई। शोभा यात्रा के संयोजक ओम प्रकाश अग्रवाल , आयोजक समिति के अध्यक्ष विवेक अग्रवाल ने बताया कि 28 मई 2026 तक प्रतिदिन दोपहर 2:30 बजे से शाम 6:30 बजे तक श्री शिवमहापुराण कथा का आयोजन कि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.