औरैया, मार्च 19 -- अजीतमल, संवाददाता। हिंदू नववर्ष और चैत्र नवरात्रि के पावन अवसर पर कस्बा बाबरपुर स्थित संतोषी माता मंदिर, सब्जी मंडी में श्रीराम कथा महोत्सव का शुभारंभ भव्य कलश यात्रा के साथ हुआ। आयोजन में श्रद्धा और भक्ति का अद्भुत संगम देखने को मिला। कलश यात्रा का शुभारंभ कथा पंडाल से हुआ, जो बाबरपुर तिराहा होते हुए औरैया रोड तक पहुंची और विभिन्न मार्गों से गुजरते हुए पुन: कथा स्थल पर आकर संपन्न हुई। यात्रा में बड़ी संख्या में महिला और पुरुष श्रद्धालु शामिल हुए। सिर पर कलश धारण किए महिलाओं की आस्था और भक्तों का उत्साह आकर्षण का केंद्र रहा। कथा व्यास पंडित जगमोहन शर्मा ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ कलश यात्रा का शुभारंभ कराया। यात्रा के दौरान जगह-जगह श्रद्धालुओं ने पुष्पवर्षा कर स्वागत किया और भक्तिभाव से दर्शन कर पुण्य लाभ अर्जित किया। आ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.