भव्य कलश यात्रा के साथ श्रीमद् भागवत का शुभारंभ
औरैया, अप्रैल 12 -- अजीतमल, संवाददाता। कस्बे के ब्लॉक रोड स्थित शंकर जी की बगिया में रविवार को श्रीमद्भागवत महापुराण ज्ञान यज्ञ एवं श्रीराम कथा का शुभारंभ भव्य कलश यात्रा के साथ हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत विधि-विधान से गणेश पूजन के साथ की गई, जिसके बाद श्रद्धालु महिलाओं ने सिर पर कलश धारण कर नगर में शोभायात्रा निकाली। पूरे क्षेत्र में भक्तिमय माहौल बना रहा। कलश यात्रा में बड़ी संख्या में महिलाएं, पुरुष व युवा शामिल हुए। श्रद्धालु हर-हर महादेव और जय श्रीराम के जयघोष लगाते हुए आगे बढ़ते रहे। यात्रा मार्ग में जगह-जगह पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया। धार्मिक गीतों और भजनों से वातावरण और भी आध्यात्मिक हो उठा। आयोजन स्थल पर वैदिक मंत्रोच्चार के बीच कलश स्थापना कर कथा का विधिवत शुभारंभ कराया गया। इस अवसर पर कथा वाचक पं. राकेश कुमार दुबे शास्त्री श्री...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.