कन्नौज, जनवरी 16 -- छिबरामऊ, संवाददाता। क्षेत्र के मिघौली गांव में शुक्रवार को श्रीमद् भागवत कथा का शुभारंभ बड़ी धूमधाम से हुआ। कथा से पूर्व ग्राम समाज द्वारा गमा देवी मंदिर काली मठिया के पास आयोजित कार्यक्रम में 51 कन्याओं ने रंग-बिरंगे कलश सिर पर रखकर भव्य कलश शोभायात्रा निकाली। यात्रा का शुभारंभ श्रीमद् भागवत स्थल पर हवन-पूजन एवं वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ हुआ। बैंड-बाजों की मधुर धुनों के साथ निकली इस यात्रा में शामिल भक्तजन भजनों व कीर्तनों पर नाचते-गाते चल रहे थे। परीक्षित राकेश सविता एवं उनकी पत्नी रामवती सविता के नेतृत्व में महिलाएं एवं बच्चे उत्साहपूर्वक आगे बढ़े। कलश यात्रा गमा देवी मंदिर से प्रारंभ होकर काली देवी मंदिर, बजरंग बली मंदिर और भोलेनाथ मंदिर होते हुए मुख्य कार्यक्रम स्थल पर संपन्न हुई। कथा वाचक अवधेश कुमार शास्त्री एवं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.