सहारनपुर, मई 4 -- सात दिनों तक चलने वाली श्री मद भागवत कथा का कलश यात्रा के साथ शुभारम्भ किया गया। कलश यात्रा में अनेको श्रद्धालुओं ने भाग लिया। सोमवार को अम्बाला रोड़ स्थित श्री अखण्ड सत्संग भवन से बैण्ड बाजों के साथ भव्य कलश यात्रा निकाली गई। जिसमें श्री मद भागवत को सिर पर धारण किये मन्दिर के महामंत्री राजकिरण कत्याल तथा सिर पर कलश उठाये अनेकों महिलाएं, रथ पर विराजमान कथाव्यास बालयोगी स्वामी कैलाश रूपानन्द जी महाराज जी मौजूद थे। कलश यात्रा मन्दिर से प्रारम्भ होकर नगर के अनेक भागों से होते हुए मन्दिर में ही सम्पन्न हुई। कथा व्यास स्वामी कैलाश रूपानन्द जी ने बताया कि कथा प्रत्येक दिन दोपहर बाद 3 बजे से साँय 6 बजे तक होगी। 10 मई तक कथा के समापन के बाद 11 मई को हवन यज्ञ के बाद भण्डारे का आयोजन किया जाएगा। कलश यात्रा में राजकिरण कत्याल, भोला ...