सहरसा, मार्च 16 -- सहरसा, आगामी दस अप्रैल से कथा ज्ञान यज्ञ शुरु होगा। सनातन श्री नारायण सेवा संस्थान के सदस्यों का पुरब बाजार नलकूप परिसर में बैठक हुई। अध्यक्षता कर रहे सागर कुमार नन्हें ने कहा की बैठक में गृह संपर्क अभियान, भगवान का प्रतिमा, कथा व्यास, कलश यात्रा आदि विषयो पर विचार विमर्श किया गया। विभिन्न प्रकार के देवी देवताओं का प्रतिमा भी बनेगा। इस वर्ष कथा वाचन केलिए वृंदावन से सुप्रसिद्ध कथा वाचिका शिवानी कृष्ण शुक्ला का आगमन होगा। पूजन हवन के लिए भी आचार्य वृन्दावन से ही आएंगे। बैठक में बंटी झा, इसान सिंह,विनीत सिंह, मनीष चौपाल, बिटटु गुप्ता, अभिजीत सिंह रघुवंशी,रोहण सिन्हा गुलशन,मुकेश कुमार,कामेश्वर ठाकुर, विनय मिश्रा, गौरव सिंह,प्रयांशु कुमार, लेखु, गोलू सिंह आदि मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.