अयोध्या, फरवरी 3 -- बीकापुर, संवाददाता। विकासखंड क्षेत्र के पूरे रघुबर पण्डित बोदहरी में आयोजित सप्तदिवसीय संगीतमयी श्रीमद् भागवत कथा महापुराण का शुभारंभ मंगलवार को भव्य कलश यात्रा के साथ हुआ। मंगलवार सुबह शंख और घड़ियाल की मधुर ध्वनि के बीच भक्तिमय वातावरण में निकाली गई कलश यात्रा ने क्षेत्र के कई धार्मिक स्थलों और विभिन्न मार्गों का भ्रमण किया। श्रद्धालुओं की भारी सहभागिता के साथ यात्रा पुनः कथा स्थल पूरे रघुबर पण्डित में आकर संपन्न हुई। कथा के प्रथम दिवस मंगलवार की शाम कथा वाचक पंडित द्वारिका नाथ ने श्रीमद् भागवत कथा के महात्म्य पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि भागवत कथा का श्रवण मनुष्य के जीवन के लिए अत्यंत लाभकारी एवं पुण्यदायी है। कथा से समाज में व्याप्त नकारात्मक विचारों और विकारों का नाश होता है तथा भक्तिभाव जागृत होता ह...