भव्य कलश यात्रा के साथ शुरू हुआ तीन दिवसीय प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव
बाराबंकी, जून 29 -- बेलहरा, संवाददाता। स्थानीय पुलिस चौकी में भगवान भोलेनाथ की सपरिवार मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा को लेकर तीन दिवसीय धार्मिक अनुष्ठान का शुभारंभ सोमवार को भव्य कलश यात्रा के साथ हुआ। प्रथम दिन सैकड़ों श्रद्धालु महिलाओं व कन्याओं ने सिर पर कलश रखकर नगर भ्रमण किया। हर-हर महादेव और बोल बम के जयकारों से पूरा क्षेत्र भक्तिमय हो गया। कलश यात्रा के बाद विधि-विधान से मंडल प्रवेश, वेदी पूजन एवं जलाधिवास संपन्न कराया गया। आयोजक चौकी प्रभारी अरविंद कुमार पटेल ने बताया कि प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम तीन दिन तक चलेगा, जिसमें हवन, रुद्राभिषेक व भजन-कीर्तन का आयोजन होगा। अंतिम दिन मूर्ति स्थापना के बाद महाप्रसाद वितरण किया जाएगा।इस यह भी पढ़ें- कलश शोभा यात्रा के साथ चार दिवसीय महादेव शिव व राधा कृष्ण मंदिर प्राणप्रतिष्ठा का शुभारंभ अवसर पर बड़ी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.