कानपुर, फरवरी 11 -- कानपुर देहात, संवाददाता। अकबरपुर में कालिका देवी मंदिर से वैदिक मंत्रों के साथ पूजन करने के बाद 24 कुंडीय गायत्री महायज्ञ के लिए भव्य कलश यात्रा का शुभारंभ हुआ। यात्रा में बड़ी संख्या में पीले वस्त्रों में महिलाएं कलश लेकर मंगलगीत गाती हुई शामिल हुई, जबकि श्रद्धालुओं के जयकारों से माहौल भक्तिमय बना। यात्रा के कानपुर-औरैया हाई-वे पर कान्हा गौशाला अकबरपुर के नजदीक स्थित गायत्री शक्ति पीठ पहुंचने के बाद चार दिवसीय यज्ञ व धार्मिक आयोजन का शुभारंभ हो गया। गायत्री तीर्थ शांतिकुंज हरिद्वार के मागदर्शन में अकबरपुर के गायत्री शक्ति पीठ पर 24 कुंडीय गायत्री यज्ञ के आयोजन के लिए बुधवार को कालिका देवी मंदिर से कलश यात्रा का शुभारंभ हुआ। शंातिकुंज हरिद्वारसे आए सुनील पांडेय की अगुवाई वाली चार सदस्यी टोली ने वैदिक मंत्रों के साथ पूजन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.