भव्य कलश यात्रा के साथ शिव-हनुमान मंदिर प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव शुरू
गुमला, जुलाई 1 -- भरनो प्रतिनिधि। प्रखंड मुख्यालय के ब्लॉक चौक स्थित नवनिर्मित शिव मंदिर और हनुमान मंदिर के तीन दिवसीय प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव का शुभारंभ बुधवार को भव्य कलश यात्रा के साथ हुआ। मंदिर परिसर से निकली कलश यात्रा पारस नदी पहुंची, जहां श्रद्धालु महिलाओं, पुरुषों और बच्चियों ने वैदिक रीति से कलश में जल भरकर नगर भ्रमण किया। इसके बाद श्रद्धालु कलश लेकर पुनः मंदिर परिसर पहुंचे।महोत्सव के दौरान आचार्य नवलकिशोर मिश्रा एवं सीताराम पाठक ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ धार्मिक अनुष्ठानों की शुरुआत कराई। मंदिर समिति के सदस्यों ने बताया कि दो जुलाई को मंदिर में विधिवत प्राण प्रतिष्ठा संपन्न होगी। रात्रि में अखंड हरिनाम संकीर्तन का आयोजन किया जाएगा। यह भी पढ़ें- Gaya News: बोधगया में गाजे-बाजे के साथ निकली भव्य कलश यात्रा वहीं तीन जुलाई को हवन-...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.