मेरठ, मार्च 31 -- दिव्य ज्योति जाग्रति संस्थान द्वारा सात दिवसीय भगवान शिव कथा ज्ञानयज्ञ का शुभारंभ मंगलवार को गढ़ रोड स्थित बुद्धा गार्डन में भक्ति भाव के साथ हुआ। इस दौरान भोलेश्वर शिव मंदिर से कलश यात्रा निकाली गई। यात्रा में 1100 महिलाओं ने सिर पर कलश धारण कर 'हर-हर महादेव' के जयघोष के साथ भाग लिया। कलश यात्रा विभिन्न क्षेत्रों से होती हुई कथा स्थल बुद्धा गार्डन पहुंची। कलश यात्रा को लेकर संस्थान की शाखा संयोजिका साध्वी आर्या भारती ने कहा कि इस प्रकार की आध्यात्मिक यात्राएं समाज में सकारात्मक ऊर्जा का संचार करती हैं, साथ ही नकारात्मकता को दूर करने में सहायक होती हैं। मौके पर कथा व्यास के रूप में विश्वविख्यात आध्यात्मिक वक्ता डॉ. सर्वेश्वर रहेंगे, जो दिव्य ज्योति जाग्रति संस्थान के संस्थापक दिव्य गुरु आशुतोष महाराज के शिष्य हैं।डॉ. सर्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.