भव्य कलश यात्रा के साथ महायज्ञ शुरू
मऊ, मई 13 -- पूराघाट, हिन्दुस्तान संवाद। कोपागंज के चेरा रामपुर गांव में मंगलवार को दस दिवसीय श्री चंडी महायज्ञ और श्रीराम कथा का शुभारंभ हुआ। इस अवसर पर दुर्गा मंदिर से भव्य कलश यात्रा निकाली गई, जिसमें सैकड़ों श्रद्धालुओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। पूजा-अर्चना के बाद, पीले वस्त्र धारण किए महिलाएं और युवतियां सिर पर जल से भरे पवित्र कलश लेकर नंगे पांव दुर्गा मंदिर से निकलीं। यह कलश यात्रा गौरीशंकर मंदिर, कसारा मोड़ और शहजादी माता मंदिर होते हुए पुनः यज्ञ स्थल पहुंची। वहां विधि-विधान से कलशों की स्थापना की गई, जिससे पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया। यज्ञकर्ता पंडित जवाहिर तिवारी ने बताया कि इस महायज्ञ का उद्देश्य धार्मिक जागरूकता बढ़ाना, सनातन संस्कृति का संरक्षण करना और समाज में आध्यात्मिक ऊर्जा का संचार करना है। आयोजनकर्ता धर्मेंद्र तिवारी के...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.