सीवान, फरवरी 20 -- हसनपुरा, एक संवाददाता। प्रखंड के सहुली टोला घिसनापुर (हनुमान मंदिर) परिसर में आयोजित पांच दिवसीय श्रीरुद्र महायज्ञ को ले गुरुवार को यज्ञाचार्य पंडित राजू मिश्रा की अगुआई में भव्य कलश यात्रा निकाली गई। यज्ञ ध्वज के साथ कलश यात्रा यज्ञ स्थल से प्रारंभ हुई। हाथी-घोड़े, केसरिया ध्वज, ढोल-नगाड़े, शंखो के अनहद नाद, जय शिव, हरहर महादेव, बमबम भोले, जय माता दी, जय श्रीराम और वीर बजरंगी के जयघोष के साथ सैकड़ों की संख्या में कुआंरी कन्या, महिला और पुरुषों कलश यात्रा में भाग लिया। कलश यात्रा यज्ञ स्थल से प्रारंभ हो पूरे नगर क्षेत्र का भ्रमण करते हुए बलेथरी घाट से जलभराई कर पुनः यज्ञ स्थल पहुंचा। जहा यज्ञाचार्य समेत अन्य ब्राह्मणों द्वारा वैदिक मंत्रोचारण के साथ पवित्र यज्ञ कलश का स्वागत कर नवग्रह आदि देवताओं के आह्वाहन के साथ महायज...