कटिहार, फरवरी 28 -- बरारी। संवाद सूत्र बरारी प्रखंड के सुजापुर स्थित श्री श्री 108 कार्तिक महाराज धाम में शुक्रवार को नौ दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान महायज्ञ का भव्य शुभारंभ कलश यात्रा के साथ हुआ। धार्मिक वातावरण और भक्तिमय माहौल के बीच आयोजित इस महायज्ञ में क्षेत्रभर के श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। महायज्ञ के शुभारंभ अवसर पर 251 कुंवारी कन्याओं ने कलश यात्रा में भाग लिया। कन्याओं ने सिर पर पवित्र कलश धारण कर पूरे श्रद्धा और भक्ति भाव के साथ नगर भ्रमण किया। कलश यात्रा धाम परिसर से प्रारंभ होकर विभिन्न मार्गों से होते हुए कालिकापुर स्थित कालिकापुर दुर्गा मंदिर पहुंची। जहां श्रद्धालुओं ने विधि-विधान से मां दुर्गा को नमन किया। इसके पश्चात यात्रा पुनः कथा स्थल पर आकर संपन्न हुई। यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं के जयघोष, भजन-कीर्तन और धार्मिक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.