छपरा, मई 23 -- मशरक, एक संवाददाता। मशरक प्रखंड के सेरुकाहा गांव में विश्वकल्याणार्थ आयोजित नौ दिवसीय श्री गोपाल महायज्ञ व श्री राधे कृष्णा हनुमंत अचल प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव का शुभारंभ शनिवार को भव्य कलश यात्रा के साथ किया गया। धार्मिक माहौल और भक्तिमय नारों से पूरा क्षेत्र गुंजायमान हो उठा। कलश यात्रा में सैकड़ों की संख्या में महिला, बुजुर्ग व युवा पीला वस्त्र धारण कर शामिल हुए। श्रद्धालुओं में भारी उत्साह देखा गया। कलश यात्रा की शुरुआत सेरुकाहा स्थित श्री राधे कृष्ण मंदिर से हुई, जो विभिन्न गांवों का भ्रमण करते हुए बली बिशुनपुरा स्थित हनुमान मंदिर परिसर पहुंची। आचार्य अवध किशोर पांडेय द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार के बीच विधिवत पूजा-अर्चना कर जलबोझी कराया गया। धार्मिक अनुष्ठान के बाद कलश यात्रा पुनः विभिन्न मार्गों से होते हुए राधे कृष्ण मंद...