धनबाद, अप्रैल 13 -- गोविंदपुर, प्रतिनिधि। ऊपर बाजार दुर्गा मंदिर परिसर स्थित नवनिर्मित बजरंगबली मंदिर, शिव परिवार एवं शीतला माता की तीन दिवसीय प्राण प्रतिष्ठा सोमवार सुबह भव्य कलश यात्रा के साथ शुरू हुई। दुर्गापूजा समिति ऊपर बाजार की देखरेख में निकाली गई भव्य कलश में 251 महिलाएं सिर पर कलश तथा 501 महिलाएं ध्वज लेकर आगे-आगे चल रहीं थीं। कलश में सुल्तानगंज का गंगाजल भरा गया। कलश यात्रा में सैकड़ों की संख्या में शामिल श्रद्धालु जय श्री राम, हर-हर महादेव, जय बजरंगबली आदि जयकारे लगा रहे थे। कलश यात्रा दुर्गा मंदिर से शुरू होकर सुभाष चौक, टुंडी रोड, कल्याणी रोड, ऊपर बाजार मोड़ आदि होते हुए पुनः मंदिर परिसर पहुंची। यह भी पढ़ें- मारुतिनंदन प्राण प्रतिष्ठा महायज्ञ पर निकली कलश यात्रा जहां पंचांग पूजन, मंडप प्रवेश, बेदी पूजन, जलाधिवास, अखंड राम चरि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.