भव्य कलश यात्रा के साथ गोविंदपुर में आठ दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा प्रारंभ
धनबाद, मार्च 8 -- गोविंदपुर, प्रतिनिधि। भव्य कलश यात्रा के साथ कुम्हारडीह रोड गोविंदपुर में रविवार से आठ दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा प्रारंभ हुई। कलश यात्रा कथा व्यास सुरेंद्र हरिदास जी महाराज के सान्निध्य में कथा स्थल से गाजे-बाजे के साथ आरंभ हुई। सिर पर कलश लेकर सैकड़ों महिलाएं कुसमाटांड़़ गांव के समीप स्थित खुदिया नदी पहुंची, जहां कलश में जल भरकर पुनः कथा स्थल पहुंची। साथ में सैकड़ों की संख्या में पुरुष, युवा एवं बच्चे भी शामिल थे। कलश यात्रा में शामिल श्रद्धालु रंग-बिरंगे पताका लिए जयकारा लगाते हुए चल रहे थे। कथा के प्रथम दिन कथा व्यास सुरेन्द्र हरिदास ने कहा कि सत्य से बड़ा कोई धर्म नहीं है। आज के समय में लोग अक्सर यह सोचते हैं कि यदि हम पूरी ईमानदारी और सत्य के मार्ग पर चलेंगे तो हमारा व्यापार कैसे चलेगा, लाभ कैसे होगा और प्रतिस्पर्धा म...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.