जमशेदपुर, अगस्त 24 -- दुर्गापूजा महोत्सव की तैयारियों को लेकर दुर्गापूजा केंद्रीय समिति की वार्षिक आमसभा शनिवार को सिदगोड़ा स्थित बिरसा मुंडा टाउन हॉल में हुई। बैठक में शहर की 317 पूजा समितियों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया। अध्यक्षता कार्यकारी अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह ने की और संचालन महासचिव आशुतोष सिंह ने किया। बैठक की शुरुआत ओमयो ओझा द्वारा स्तुति पाठ और दीप प्रज्वलन से हुई। सभा में उपाध्यक्ष गौतम प्रसाद ने वार्षिक प्रतिवेदन, कोषाध्यक्ष नंदजी सिंह ने आय-व्यय विवरण और प्रदीप दास ने ऑडिट रिपोर्ट प्रस्तुत की, जिसे आमसभा ने सर्वसम्मति से अनुमोदित किया। अपने संबोधन में कार्यकारी अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह ने कहा कि इस वर्ष दुर्गापूजा उत्सव 22 सितंबर से 2 अक्तूबर तक होगा। सभी जोनल पदाधिकारियों को 20 दिन में बैठकें करने का निर्देश दिया गया है, ताकि समि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.