हल्द्वानी, अप्रैल 4 -- फोटो। हल्द्वानी, संवाददाता। अंतरराष्ट्रीय कृष्णभावनामृत संघ (इस्कॉन) की शहर शाखा प्रचार केंद्र में शनिवार को भव्य धार्मिक आयोजन हुआ। नव-निर्मित भवन में भूतल स्थित श्रील प्रभुपाद हॉल, उपहार गृह का लोकार्पण किया गया। भगवान श्रीराधा-कृष्ण, गौर-निताई, जगन्नाथ, बलदेव, सुभद्रा माता एवं सुदर्शन जी के विग्रहों की प्राण प्रतिष्ठा हुई। वरिष्ठ आचार्य नवयोगेन्द्र स्वामी गुरु महाराज ने वैदिक विधि से पूजा-अर्चना कराई। सांसद अजय भट्ट, इस्कॉन शहर अध्यक्ष जय जगदीश दास, निताई प्रेम प्रभु, राधा गिरधारी प्रभु, मधुसूदन प्रभु, रत्न निधि प्रभु, पियूष प्रभु, दीपक पपोला, मयंक गोयल आदि रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.