भव्यता से मनाएंगे शताब्दी वर्ष समारोह
प्रयागराज, अगस्त 23 -- ऐनी बेसेंट सरस्वती बालिका इंटर कॉलेज, छोटा बघाड़ा में रविवार को पूर्वी उत्तर प्रदेश के क्षेत्रीय सह संगठन मंत्री डॉ. राम मनोहर की अध्यक्षता में बैठक हुई। निर्णय लिया गया कि विद्यालय का शताब्दी वर्ष समारोह एक अक्टूबर 2026 को भव्य रूप में मनाया जाएगा। दो अक्टूबर को विद्या भारती के सभी विद्यालयों के छात्र-छात्राएं शोभा यात्रा निकालेंगे और तीन अक्टूबर को कवि सम्मेलन होगा। चार अक्टूबर को पूर्व छात्र सम्मेलन होगा। समारोह के लिए एक 11 सदस्यीय कोर कमेटी एवं स्वागत समिति का भी गठन किया गया। बैठक में भारतीय शिक्षा समिति के मंत्री शरद गुप्त, प्रदेश निरीक्षक शेषधर द्विवेदी, डॉ. आनंद श्रीवास्तव, रमेश चन्द्र श्रीवास्तव, रमेश दत्त पांडेय आदि उपस्थित रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.