प्रयागराज, मई 11 -- प्रयागराज, संवाददाता। सोमनाथ स्वाभिमान पर्व के अंतर्गत दशाश्वमेध मंदिर, कोटेश्वर महादेव, मनकामेश्वर, सोमेश्वर महादेव, तक्षक तीर्थ, पड़िला महादेव, गंगोली-शिवाला, महर्षि दुर्वासा आश्रम सहित अन्य शिव मंदिरों में सामूहिक मंत्रोच्चार व ओंकार जप का आयोजन हुआ। कार्यक्रम का विशेष आकर्षण कलश यात्रा रहा, जो नागवासुकि मंदिर से दशाश्वमेध मंदिर तक भव्यता के साथ निकाली गई। जिसमें वे सदस्य शामिल हुए, जिन्होंने सोमनाथ यात्रा में हिस्सा लिया था। अलका सेठ, रंजीत सिंह, लक्ष्मी देवी व रमन कुमार सहित कुल 11 यात्रियों के साथ मेयर गणेश केसरवानी कलश लेकर मंदिर तक गए।मंदिरों में ओंकार मंत्र की गूंज सुनाई दी और भोलेनाथ की विधिविधान के साथ आरती उतारी गई। यह भी पढ़ें- हवन, शोभा यात्रा और जलाभिषेक से बही भक्ति की धारा बहादुरगंज स्थित मनोकामना पूर्...