प्रयागराज, मई 17 -- संगम तट पर रविवार को दस दिवसीय गंगा दशहरा महोत्सव का श्रद्धा, उल्लास के साथ शुभारंभ हुआ। 27 मई तक आयोजित होने वाले महोत्सव में विविध सांस्कृतिक, आध्यात्मिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। जय त्रिवेणी जय प्रयाग समिति की ओर से आयोजित महोत्सव में बड़े हनुमान मंदिर के सामने जगदीश रैंप पर मां गंगा की विधिविधान से प्रतिमा स्थापित की गई। बड़े हनुमान मंदिर के महंत बलवीर गिरि, निर्वाणी अखाड़ा के महंत यमुना गिरि, संस्था के अध्यक्ष प्रदीप पांडेय ने पूजन किया। इस मौके पर गायक अनूप श्रीवाास्तव ने भजन प्रस्तुत कर मां गंगा की महिमा का बखान किया। विशिष्ट अतिथि पूर्व विधायक उदयभान करवरिया ने कहा कि गंगा दशहरा महोत्सव का यह आयोजन सनातन संस्कृति का प्रतीक है। आशुतोष पालीवाल, सोनू पाठक, असीम भारद्वाज, रोशनी अग्रवाल, अनुराधा त्रिपाठी, सर्वेश ...