मथुरा, मार्च 25 -- श्री कालिंदी सेवा संस्थान ने 16वां कालिंदी जन्म महोत्सव भव्यता से मनाया। शुभारंभ प्रातः श्री गिर्राज मंदिर से बैंड बाजों के साथ निकाली गई शोभायात्रा से हुआ। इसमें मातृशक्तियां 108 कलश लेकर भजन गाते हुए शामिल हुईं। शुभारंभ मुख्य अतिथि अलीगढ़ के मेयर प्रशांत सिंगल एवं विशिष्ट अतिथि बृज मोहन सिंगल ने दीप प्रज्वलित कर किया। शोभायात्रा का शुभारंभ संस्थापक रामकुमार आचार्य व नरेंद्र अग्रवाल के निर्देशन में अध्यक्ष विवेक बंसल, अध्यक्ष डॉ. जमुना शर्मा, अतिथि उद्योगपति कुंज बिहारी सिंगल ने यमुना आरती कर किया। मुख्य यजमान विहारी लाल अग्रवाल व जितेंद्र अग्रवाल ने भक्तों का स्वागत किया। असकुंडा घाट पर यमुना पूजन, चुनरी मनोरथ एवं दुग्धाभिषेक किया गया। महिला पदाधिकारियों ने यमुनाजी को चुनरी अर्पित कर सुहाग के दीर्घायु की कामना की। महा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.