कौशाम्बी, मार्च 8 -- बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती के निर्देश पर 15 मार्च को मनाई जाने वाली कांशीराम जयंती को भव्य और ऐतिहासिक बनाने की तैयारी तेज हो गई है। रविवार को सिराथू विधानसभा क्षेत्र के सैनी कस्बे में समीक्षा बैठक आयोजित की गई। पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने कार्यक्रम की सफलता को लेकर रणनीति तैयार की। बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में प्रयागराज मंडल के मुख्य प्रभारी सतीश जाटव तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में मंडल प्रभारी रमेश गौतम मौजूद रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष शैलेंद्र गौतम ने की। मुख्य मंडल प्रभारी सतीश जाटव ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि कांशीराम ने बहुजन समाज को राजनीतिक शक्ति देने का काम किया और उनके विचार आज भी समाज को नई दिशा दे रहे हैं। कार्यकर्ताओं से आवाहन किया कि वह गांव-गांव जाकर ल...