प्रयागराज, अप्रैल 19 -- प्रयागराज। प्रयाग उत्थान समिति की ओर से होने वाली बाबा बागेश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की हनुमंत कथा के पूर्व सोमवार को भव्य कलश यात्रा निकाली जाएगी। महामंत्री अभिषेक ठाकुर अनुसार कलश यात्रा सुबह नौ बजे जमुना क्रिश्चियन इंटर कॉलेज से शुरू होगी। यात्रा की अगुवाई रामायण सीरियल में राम की भूमिका निभाने वाले सांसद अरुण गोविल, सीता की भूमिका निभाने वाली दीपिका चिखलिया और लक्ष्मण की भूमिका निभाने वाले सुनील लहरी करेंगे। मीडिया प्रवक्ता राजेश केसरवानी के अनुसार कलश यात्रा गऊघाट पुलिस चौकी मुट्ठीगंज छोटा चौराहा, मुट्ठीगंज बड़ा चौराहा, राम भवन चौरा, सुलाकी चौराहा, मानसरोवर चौराहा, चंद्रलोक चौराहा होते हुए पथरचट्टी रामलीला कमेटी परिसर में समाप्त होगी। यह भी पढ़ें- राम कथा को लेकर निकली भव्य कलश यात्रा
हिंदी हिन्दुस्त...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.