प्रयागराज, जनवरी 27 -- माघ मेला में संगम अपर मार्ग पर स्थित संत ज्ञानेश्वर स्वामी सदानंद संस्था की ओर से संचालित सदानंद तत्वज्ञान परिषद शिविर में मंगलवार को भव्य शोभायात्रा निकाली गई। रथ पर भगवान श्रीविष्णु, श्रीराम, श्रीकृष्ण और स्वामी सदानंद के चित्रों को आकर्षक रूप से सजाया गया। शोभायात्रा मेला क्षेत्र के विभिन्न सेक्टर से होते हुए शिविर में समाप्त हुई। इस अवसर पर संत दशरथ ने कहा कि बिना ज्ञान के मोक्ष नहीं मिलता। समाज में धर्म के माध्यम से पाखंड और वाह्य आडंबर की समाप्ति होगी। स्वामी सदानंद ने तत्वज्ञान के जरिए समाज को जागरूक किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.