लातेहार, फरवरी 28 -- महुआडांड़, प्रतिनिधि। संत जेवियर्स कॉलेज में शनिवार को राष्ट्रीय विज्ञान दिवस बड़े उत्साह और गरिमा के साथ मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत कॉलेज एंथम से हुई। जिसके पश्चात एंकरों ने सभी का हार्दिक स्वागत किया। भौतिकी विभाग के विद्यार्थियों द्वारा भारत की शीर्ष 10 महिला वैज्ञानिकों विषय पर पावरपॉइंट प्रस्तुति दी गई, जिसमें देश का गौरव बढ़ाने वाली प्रमुख महिला वैज्ञानिकों की उपलब्धियों और योगदानों को रेखांकित किया गया। वनस्पति विज्ञान विभाग ने भारत की मिसाइल वुमन के नाम से प्रसिद्ध डॉ. टेसी थॉमस की प्रेरणादायक जीवन-यात्रा का कथा-वाचन प्रस्तुत किया। प्राणी विज्ञान विभाग द्वारा वर्ष 2025 के विज्ञान क्षेत्र के नोबेल पुरस्कार विजेताओं की जानकारी प्रस्तुत की गई, जिससे विद्यार्थियों को वैश्विक वैज्ञानिक उपलब्धियों का ज्ञान प्राप्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.