मैनपुरी, अप्रैल 21 -- अमृत मार्ग एजुकेशन एंड वेलफेयर फाउंडेशन लखनऊ द्वारा कस्बा में वित्तीय साक्षरता शिविर का आयोजन किया गया। इस दौरान छात्र छात्राओं को पुस्तकें व शिक्षा संबंधी सामग्री वितरण की गई। शिविर में छात्र-छात्राओं व ग्रामीणों को सरकारी योजनाओं के बारे में जागरूक किया गया। शिविर में फाउंडेशन के निदेशक रामपाल सिंह ने प्रधानमंत्री जीवन सुरक्षा बीमा योजना, प्रधानमंत्री ज्योति बीमा योजना, आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना, सुकन्या समृद्धि योजना और अटल पेंशन योजनाओं को जानकारी दी। कहा कि सभी लोग सरकारी योजनाओं का लाभ उठाएं। वहीं उन्होंने डिजिटल फ्रॉड से बचाव के उपाय भी बताए। उन्होंने कहा कि यदि किसी के साथ डिजिटल फ्रॉड हो तो तुरंत हेल्पलाइन नंबर 1930 पर शिकायत दर्ज कराएं। इसके अलावा पोर्टल पर भी शिकायत दर्ज करें। उन्होंने ग्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.