लखनऊ, मई 19 -- सेना के चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (सीडीएस) एनएस राजा सुब्रमणि ने कहा कि भविष्य के युद्ध तकनीकी संचालित, सूचना केन्द्रित और बहुआयामी होंगे। तीनों सेनाओं का संयुक्त रहना जरूरी है। इसके लिए थिएटराइजेशन और संयुक्त सैन्य सुधार आवश्यक है। वह मंगलवार को सुरक्षा बलों के पूर्व सैन्य अधिकारियों के प्रमुख सामरिक थिंक टैंक 'स्ट्राइव इंडिया' के साथ विशेष संवाद कार्यक्रम में शामिल हुए थे। बातचीत का मुख्य केंद्र 'डिफेंस विज़न 2047' और भविष्य के युद्धों की बदलती प्रकृति के अनुसार भारतीय सेना में चल रहे आधुनिकीकरण पर रहा। उन्होंने तीनों सेनाओं के बीच संयुक्तता, परिचालन एकीकरण और स्वदेशी क्षमताओं के विकास में हो रही प्रगति को रेखांकित किया। थिएटराइजेशन के मुद्दे पर कहा कि थलसेना, नौसेना और वायुसेना के बीच बेहतर तालमेल की आवश्यकता है, जिससे त्वरित ...