भविष्य के नेतृत्व के लिए तकनीकी कौशल जरूरी : डॉ. साधना
पटना, अगस्त 12 -- कॉलेज ऑफ कॉमर्स, आर्ट्स एंड साइंस, पटना के नवाचार एवं उद्भवन केन्द्र और आंतरिक गुणवत्ता आश्वासन प्रकोष्ठ (आईक्यूएसी) के तत्वावधान में बुधवार को विशेष व्याख्यान हुआ। इसका विषय भविष्य के कौशल, भविष्य के नेतृत्व : रोबोटिक्स, कृत्रिम बुद्धिमत्ता एवं त्रि-आयामी मुद्रण की क्रांति रहा। मुख्य वक्ता पटना स्थित अंकुरम रोबो प्राइवेट लिमिटेड की डॉ. साधना झा ने कहा कि तकनीकी बदलाव तेजी से हो रहे हैं, ऐसे में विद्यार्थियों के लिए केवल पारंपरिक ज्ञान पर्याप्त नहीं है। उन्हें डिजिटल तकनीक, समस्या समाधान और नवाचार जैसे भविष्य केन्द्रित कौशल विकसित करने होंगे। अध्यक्षता आईक्यूएसी के समन्वयक प्रो. संतोष कुमार ने की। उन्होंने कहा कि उच्च शिक्षा संस्थानों की जिम्मेदारी विद्यार्थियों को भविष्य की चुनौतियों के लिए तैयार करना है। नवाचार एवं उद्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.