लखनऊ, मार्च 22 -- लखनऊ। उद्यमिता विकास पर "नीति से इन्क्यूबेशन तक और फिर व्यवहार तक" विषय पर एक राष्ट्रीय सम्मेलन महर्षि सूचना प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, लखनऊ और ग्रीन पेटल्स ट्रस्ट, मेरठ ने संयुक्त रूप से आयोजित किया। उद्घाटन डॉ. हीरा लाल, सचिव, राष्ट्रीय एकीकरण विभाग, प्रदेश सरकार ने सीतापुर रोड स्थित विश्वविद्यालय सभागार में किया। सम्मेलन में 200 से अधिक प्रतिभागियों (विशेषज्ञों, नीति निर्माताओं, शिक्षाविदों, शोधकर्ताओं, उद्यमियों, स्कूल प्राचार्यों और छात्रों) ने भाग लिया। अतिथियों का स्वागत कुलपति डॉ. भानु प्रताप सिंह ने किया। इस मौके पर मुख्य अतिथि कहा कि चूंकि नौकरियों की संख्या बहुत तेज़ी से घट रही है, इसलिए छात्रों के लिए उद्यमिता की ओर बढ़ना अनिवार्य है। डॉ. यशपाल सिंह, पूर्व निदेशक (पर्यावरण), प्रदेश सरकार ने स्टार्ट-अप से पर्...