नई दिल्ली, जुलाई 23 -- भारत की अध्यक्षता में आयोजित ब्रिक्स देशों के स्वास्थ्य मंत्रियों के सम्मेलन में भविष्य की चुनौतियों से निपटने के लिए सहयोग पर सहमति प्रकट की गई। साथ ही बेंगलुरू में स्थित निम्हंस ब्रिक्स देशों में मानसिक स्वास्थ्य उत्कृष्टता केंद्रों के नेटवर्क के लिए समन्वय का कार्य करेगा। इस दौरान ब्रिक्स मंत्री स्तरीय स्वास्थ्य घोषणापत्र को भी मंजूरी प्रदान की गई। चंडीगढ़ में आयोजित हुए ब्रिक्स स्वास्थ्य मंत्रियों के सम्मेलन को केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री जे. पी. नड्डा ने ऑनलाइन माध्यम से संबोधित किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि भारत ने स्वास्थ्य के क्षेत्र में क्रांतिकारी सुधार किए हैं। उन्होंने कहा कि यह बैठक भविष्य में सहयोग के लिए स्थाई संस्थागत तंत्र स्थापित करेगी। नड्डा ने कहा कि भारत ने जन-केंद्रित नीतियों...