चंदौली, मार्च 25 -- चंदौली, संवाददाता। बेसिक शिक्षा विभाग की ओर से सदर ब्लॉक संसाधन केंद्र पर 'हमारे आंगन हमारे बच्चे' कार्यक्रम का आयोजन हुआ। इसका शुभारंभ ब्लॉक प्रमुख संजय सिंह और बीएसए सचिन कुमार ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण और दीप प्रज्वलित कर किया। इसमें प्री-प्राइमरी और प्राथमिक शिक्षा के बीच बेहतर समन्वय स्थापित कर 'निपुण भारत' मिशन के लक्ष्यों को प्राप्त करने पर चर्चा की गई। साथ ही निपुण विद्यालय के छात्र छात्राओं को सम्मानित भी किया गया।इस दौरान ब्लॉक प्रमुख ने कहा कि आंगनबाड़ी और प्राथमिक विद्यालय की शिक्षा बच्चों के भविष्य की मजबूत नींव होती है। ऐसे कार्यक्रम समाज और शिक्षा विभाग के बीच समन्वय स्थापित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। वही बेसिक शिक्षा अधिकारी सचिन कुमार ने बुनियादी साक्षरता एवं संख्यात्मक ज्ञान पर ...