नई दिल्ली, अगस्त 15 -- 60 साल पुरानी इमारतें टूटेंगी, बनेंगी बहुमंजिला इमारतें, 10 हजार करोड़ रुपये से कायाकल्प की तैयारी नई दिल्ली। अभिनव उपाध्याय भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) दिल्ली अब अपने परिसर को भविष्य की जरूरतों के अनुरूप ढालने की तैयारी में है। करीब छह दशक पुराने परिसर के बड़े पुनर्विकास के लिए 'आईआईटी दिल्ली 2.0' योजना तैयार की गई है। इसके तहत पुराने भवनों की जगह आधुनिक बहुमंजिला इमारतें बनेंगी। नए छात्रावास और शैक्षणिक भवन भी तैयार किए जाएंगे। पानी, ऊर्जा और कचरा प्रबंधन की व्यवस्था को भी नए सिरे से विकसित किया जाएगा। पूरी परियोजना पर करीब 10 हजार करोड़ रुपये खर्च होने का अनुमान है। संस्थान इसे 2047 से पहले पूरा करने का लक्ष्य लेकर चल रहा है।

योजना का नेतृत्व फिलहाल इस योजना का नेतृत्व आईआईटी दिल्ली के सिविल इंजीनियरिंग...