भविष्य की चुनौतियों से निपटने को वित्तीय साक्षरता जरूरीः जुजैर
कानपुर, जुलाई 14 -- कानपुर। भविष्य की चुनौतियों से जूझने को अब सिर्फ साक्षरता ही काफी नहीं है बल्कि हर व्यक्ति, खास तौर पर महिलाओं को भी वित्तीय साक्षर होना आवश्यक है। यह बात फिनएक्स के डायरेक्टर जुजैर तंबावाला ने कही। कहा, वित्तीय साक्षरता केवल धन का प्रबंधन करना नहीं है, बल्कि ऐसे सही एवं विवेकपूर्ण वित्तीय निर्णय लेना है, जो व्यक्ति के भविष्य को सुरक्षित, समृद्ध और आत्मनिर्भर बनाते हैं। उन्होंने कहा कि वर्तमान के प्रतिस्पर्धी दौर में केवल अधिक आय अर्जित करना ही पर्याप्त नहीं है, बल्कि धन का सही प्रबंधन, नियमित बचत, सुनियोजित निवेश तथा वित्तीय अनुशासन अपनाना भी उतना ही आवश्यक है। छत्रपति शाहूजी महाराज विश्वविद्यालय (सीएसजेएमयू) के वीरांगना रानी लक्ष्मीबाई प्रेक्षागार में स्कूल ऑफ बिजनेस मैनेजमेंट की ओर से फिनएक्स की मदद से टर्निंग फाइने...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.