मुजफ्फरपुर, मार्च 29 -- मुजफ्फरपुर, वरीय संवाददाता। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के रेडियो पर प्रसारित होने वाले कार्यक्रम 'मन की बात' को लेकर कई जगह पार्टी कार्यकर्ताओं ने रविवार को कार्यक्रम किया। इसमें नगर विधायक रंजन कुमार, पूर्वी जिलाध्यक्ष विवेक कुमार सहित कई अन्य पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल हुए। नगर विधायक ने कार्यकर्ताओं और समर्थकों से कहा कि प्रधानमंत्री द्वारा देशहित, समाजसेवा, स्वच्छता, आत्मनिर्भरता और युवाओं की भागीदारी जैसे विषयों पर दिए गए संदेश प्रेरणादायक हैं। यह केवल कार्यक्रम ही नहीं, बल्कि देशवासियों को जोड़ने और सकारात्मक परिवर्तन के लिए सशक्त माध्यम है। एक अन्य कार्यक्रम में प्रदेश मीडिया सह प्रभारी प्रभात मालाकार ने कहा कि 'मन की बात' का यह संस्करण काफी ऊर्जान्वित, गतिशीलता प्रदान करने वाला रहा। जबकि जिलाध्यक्ष विवेक ...