पटना, मार्च 22 -- युवा, रोजगार एवं कौशल विकास मंत्री संजय टाइगर ने कहा है कि तकनीकी बदलाव के इस दौर में एआई, रोबोटिक्स और डिजिटल स्किल्स का महत्व तेजी से बढ़ रहा है। विभाग इन क्षेत्रों में प्रशिक्षण देकर युवाओं को भविष्य की चुनौतियों के लिए तैयार कर रहा है। इससे न केवल युवाओं को रोजगार मिलेगा, बल्कि राज्य के आर्थिक विकास को भी गति मिलेगी। मंत्री रविवार को बिहार दिवस के मौके पर गांधी मैदान में लगे विभागीय स्टॉल के उद्घाटन के मौके पर बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि कौशल ही भविष्य की सबसे बड़ी ताकत है। आधुनिक तकनीक और प्रशिक्षण के जरिए बिहार के युवा आत्मनिर्भर बनकर राज्य को विकास की नई ऊंचाइयों तक ले जाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। मौके पर विभाग के सचिव डॉ. कौशल किशोर आदि उपस्थित थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्वि...