भविष्य अधिकारी ने जीता रजत पदक
अल्मोड़ा, मई 28 -- द्वाराहाट। युवा पावरलिफ्टर भविष्य अधिकारी ने राष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए सब जूनियर में रजत पदक हासिल किया है। कड़े मुकाबले में भविष्य ने यह उपलब्धि हासिल की। खेल प्रेमियों, क्षेत्रवासियों एवं खेल जगत से जुड़े लोगों ने भविष्य अधिकारी की इस सफलता पर हर्ष व्यक्त करते हुए इसे युवा खिलाड़ियों के लिए प्रेरणास्रोत बताया है। भविष्य की माता प्रीति अधिकारी द्वाराहाट ब्लॉक में शिक्षिका हैं जबकि पिता सुनील अधिकारी डेयरी विभाग में उप निदेशक के पद पर कार्यरत हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.