भवाली सड़क हादसे की मजिस्ट्रेटी जांच शुरू, कई विभागों से जानकारी तलब
नैनीताल, मई 26 -- नैनीताल, वरिष्ठ संवाददाता। बीती 21 मई को भवाली-सेनिटोरियम बाईपास में ढेला गांव के पास हुई सड़क हादसे की मजिस्ट्रेटी जांच शुरू हो गई है। एसडीएम कैंची ने लोगों से अपील की है, कि यदि किसी व्यक्ति के पास हादसे से संबंधित कोई भी जानकारी, साक्ष्य या अपना पक्ष प्रस्तुत करना हो, तो वो आठ जून तक किसी भी कार्य दिवस में एसडीएम कार्यालय श्री कैंचीधाम में उपस्थित हो सकते हैं। इसके अलावा डीएम ने परिवहन विभाग, स्वास्थ्य विभाग, पुलिस से भी हादसे से जुड़ी कई महत्वपूर्ण जानकारियां मांगी है।
हादसे का विवरण बता दें कि 21 मई को भवाली सेनिटोरियम-रातीघाट बाईपास के ढेला गांव के समीप एक कार अनियंत्रित होकर 200 मीटर गहरी खाई में समा गई थी। दुर्घटना में चालक समेत एक ही परिवार के चार लोगों की मौत हो गई थी। हादसे की गंभीरता को देखते हुए डीएम ललित म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.