नैनीताल, मार्च 10 -- भवाली, संवाददाता। भवाली के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) में फार्मासिस्ट की कमी के कारण मरीजों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। अस्पताल में दवाओं की व्यवस्था प्रभावित हो रही है, जिससे कई जरूरी दवाएं समय पर उपलब्ध नहीं हो पा रही हैं। अस्पताल में रोजाना 150 से अधिक मरीज इलाज और दवा लेने के लिए पहुंचते हैं, लेकिन यहां केवल एक ही फार्मासिस्ट के भरोसे पूरा काम चल रहा है। यही फार्मासिस्ट चीफ फार्मासिस्ट पटल का कार्य भी संभाल रहे हैं, जिसके चलते दवाओं के वितरण और प्रबंधन में दिक्कतें आ रही हैं।अस्पताल प्रशासन के अनुसार मुख्य चिकित्सा भंडार (सीएमएसडी) से भी दवाओं की आपूर्ति प्रभावित हो रही है, क्योंकि फार्मासिस्ट की कमी के कारण आवश्यक प्रक्रियाएं समय पर पूरी नहीं हो पा रही हैं। अस्पताल आए मरीज राहुल मेहरा ने बत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.