नैनीताल, अप्रैल 18 -- भवाली। नगर में घरेलू गैस सिलेंडर की आपूर्ति की अव्यवस्था को लेकर शनिवार को लोगों में आक्रोश देखने को मिला। बुजुर्ग और महिलाएं सुबह 6 बजे से ही सिलेंडर लेकर लाइन में खड़े रहे। घंटों इंतजार करने के बावजूद कई लोगों को सिलेंडर नहीं मिल सका। लंबे इंतजार और अव्यवस्था के चलते कुछ समय के लिए उपभोक्ताओं और गैस कर्मचारियों के बीच कहासुनी भी हो गई। स्थिति को संभालने में कर्मचारियों को मशक्कत करनी पड़ी। इस संबंध में गैस प्रबंधक राजेश कुमार ने बताया कि गैस वितरण रोस्टर के अनुसार किया जा रहा है। सभी उपभोक्ताओं को नियमानुसार सिलेंडर उपलब्ध कराए जा रहे हैं। लोगों ने गैस वितरण व्यवस्था में सुधार की मांग करते हुए प्रशासन से उचित कदम उठाने की अपील की है, ताकि लोगों को राहत मिल सके। यह भी पढ़ें- 15 दिन बाद चकराता पहुंची गैस की गाड़ी, पु...