भवाली में साइबर ठगों ने फर्जी फाइल भेजकर खाते से 17.50 लाख उड़ाए
नैनीताल, अगस्त 20 -- भवाली, संवाददाता। साइबर ठगों ने पीएनबी की फर्जी फाइल भेजकर भवाली के एक व्यक्ति के मोबाइल को हैक कर उसके खाते से करीब 17.50 लाख रुपये निकाल लिए। पीड़ित ने मामले की शिकायत साइबर हेल्पलाइन पर करने के साथ कोतवाली भवाली में तहरीर दी है। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।रेहड़, गोल बिल्डिंग के पास निवासी रतन प्रकाश कन्नौजिया ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 18 अगस्त को करीब 11:30 बजे वह अपने घर पर थे। इसी दौरान उनके फोन पर किसी अज्ञात व्यक्ति ने पीएनबी बैंक की फर्जी फाइल भेजी। फाइल खोलने के बाद उनका मोबाइल हैक कर लिया गया। इसके बाद उनके पीएनबी खाते से दो अलग-अलग लेनदेन में पहले तीन लाख रुपये और फिर 14,50,007.08 रुपये निकाल लिए गए। इस तरह खाते से कुल 17,50,007 रुपये की रकम धोखाधड़ी से निकाल ली गई। पीड़ित के अनुसार रकम...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.