नैनीताल, मार्च 12 -- भवाली। देवी मंदिर भवाली में श्रीमद्देवी भागवत कथा का आयोजन 19 मार्च से 27 मार्च 2026 तक किया जाएगा। कार्यक्रम की शुरुआत 19 मार्च को सुबह 8 बजे गांधी कॉलोनी से देवी मंदिर तक कलश यात्रा के साथ होगी। प्रतिदिन सुबह पूजा-अर्चना के बाद दोपहर 2 बजे कथा प्रवचन होगा, जबकि शाम 5 बजे आरती, भजन-कीर्तन और प्रसाद वितरण किया जाएगा। कथा वाचन व्यास आचार्य कैलाश चंद्र सुयाल द्वारा किया जाएगा। समापन 28 मार्च को हवन, पूर्णाहुति, महाआरती और विशाल भंडारे के साथ होगा। आयोजकों ने श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर लाभ लेने की अपील की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.